BookForge
KK
Cover of जन संसद (न्यूज बुलेटिन) कुन्दन जी का  अड्डा भविष्यनामा ( करियर गाइड) टुनटुन का छोटा पंख

More by KK →

जन संसद (न्यूज बुलेटिन)

by KK

5.0 (2)
55
Magazine
Free

जन संसद एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ विचारक और जमीनी दोनों संघर्ष एक साथ खड़े होते हैं। लाइब्रेरी का शोधार्थी भी बोलता है और खेत का किसान भी, वकील भी और ब्लॉक का मजदूर भी। क्योंकि विचार बिना जमीन के हवा है और संघर्ष बिना विचार के भीड़ है।

यह प्लेटफॉर्म लोकतंत्र के चार खंभों कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका और मीडिया की गलत नीति और नियत पर प्रहार करता है। जब थाना में FIR से पहले जात पूछी जाए, ब्लॉक में बिना पैसे काम न हो, पंचायत में योजना कागज पर पूरी हो तब जन संसद जमीन पर जाकर सवाल पूछता है।

जब विधायिका में कानून जनता के बिना बने, जनप्रतिनिधि चुनाव बाद न मिले, तब जन संसद उस कानून को चौपाल पर पढ़कर पूछता है क्या यह आपके लिए है?

जब न्यायपालिका में तारीख पर तारीख मिले, न्याय महंगा हो, फैसला अंग्रेजी में आए तब जन संसद उसे सरल हिंदी में लाकर अधिकार बताता है।

जब मीडिया सत्ता का माइक बन जाए, खबर से ज्यादा शोर बिके तब जन संसद अपना माइक, कैमरा और कलम खुद बनता है।

जन संसद का नारा जन का, जन के लिए, जन द्वारा। यहाँ जनता ही संपादक, रिपोर्टर और पाठक है। हम सरकार के खिलाफ नहीं, सरकार के गलत के खिलाफ हैं। यह मैगजीन नहीं, एक जमीनी दस्तावेज है।